Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में रकम जमा कराने दिया था झांसा

ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में रकम जमा कराने दिया था झांसा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

13 लाख रुपए ठगी का मामला

CG Prime News@भिलाई. डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में प्राफिट का लालच देकर 13 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी गुजरात में पकड़ाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

भिलाईनगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि वर्ष २०२२ में सुपेला पांच रास्ता निवासी रवि साव ने शिकायत की। उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में पैसे जमा करने की बात कही और झांसा दिया कि इसमें काफी प्राफिट मिलेगा। रवि ने 13 लाख रुपए जमा करा दिए। इसके बाद आरोपी ने अपने मोबाइल को बंद कर दिया। आरोपियों से कोई संपर्क नहीं होने पर तब जाकर रवि ने रिपोर्ट कराई।

गुजरात में मिला लोकेशन

आईपीएस ने बताया कि बैंक एकाउंट के आधार पर उसकी खोजबीन शुरु की। आरोपी गुजरात सूरत निवासी आशीष कुमार सिंह (37वर्ष) की लोकेशन सूरत में मिली। टीम गठित कर सूरत भेजा गया। गुजरात पुलिस की मदत से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे जेल भेजा गया।

You may also like