Wednesday, June 10, 2026
Home » Blog » चोरी स्केप से भरी मालवाहन पकड़ाए, एक आरोपी गिरफ्तार

चोरी स्केप से भरी मालवाहन पकड़ाए, एक आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News@भिलाई. पुलगांव थाना अंतर्गत स्क्रेप से भरी मैजिक को पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ लिया। करीब 850 किलो चोरी का लोहा हैं, जिसकी करीब 1 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मैजिक को जब्त किया। आरोपी हरनाबांधा मुक्तिधाम निवासी रमेश चंद्राकर (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर कार्यवाई की।

दुर्ग सीएसपी आईपीएस वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में पुलगांव पुलिस ने चोरी के लोहा से भरी मैजिक का पीछा किया। मैजिक राजनांदगांव की ओर भाग रही थी। पेट्रोलिंग टीम ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी रमेश से लोहा के दस्तावेज मांगे। मौके पर वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मुख्य कबाड़ी नदीम को police खोजबीन कर रहे है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


You may also like