Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » भिलाई टाउनशिप जंगल में साइकिल सवार के सिर पर लकड़ी से प्रहार कर की हत्या, 12 घंटे में दो हत्याएं पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

भिलाई टाउनशिप जंगल में साइकिल सवार के सिर पर लकड़ी से प्रहार कर की हत्या, 12 घंटे में दो हत्याएं पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. दुर्ग जिले में 12 घंटे के अंदर हत्या की दूसरी वारदात सामने आई है। बीएसपी टाउनशिप जवाहर उद्यान के जंगल में एक साइकिल सवार की लकड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। वह साइकिल सहित गिरा जमीन पर पड़ा था। सिर व मुंह, नाक से बड़ी मात्रा में खून जमीन पर बिखरा था। खून के छींटें दूर तक फैला हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को मॉर्चुरी में भेजवाया। वहीं वारिसान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इधर चरोदा हाउसिंग बोर्ड में ड्राइवर की घर में निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

भिलाई नगर सीएसपी राकेश जोशी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। तब तक घटना की जानकारी एएसपी संजय ध्रुव को हुई मौके पर पहुंचे। नेवई टीआई भारती मरकाम ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। टीआई ने बताया कि सुबह 5 से 7 बजे के बीच की घटना है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आस-पास है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर लकड़ी से वार किया गया है। घटना की सूचना मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टेचिंग ग्राउड में बाल एकत्र करने जाता था बुजुर्ग, नहीं हो पाई बॉडी की शिनाख्त

नेवई पुलिस ने बताया कि मृतक के लाश के पास साइकिल मिला है। आशंका है कि साइकिल से जाते वक्त किसी ने पीछे से अधेड़ के कंधे पर लकड़ी से वार किया है। वह साइकिल सहित गिर गया था।इसके बाद दो और प्रहार उसके सिर पर कर दिया जिससे वह दमतोड़ दिया। वहां से आने जाने वाले और कचरा डंप करने वालों से पुछताछ की गई तो जानकारी मिली की वह ट्रैचिंग ग्राउंड में बाल एकत्र करने जाया करता था। फिलहाल बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर हत्यारे ने सोच-समझकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। उसके जेब से करीब 8 हजार रुपए नकद मिले है।

You may also like