Sunday, August 30, 2026
Home » Blog » PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से नवाजा

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से नवाजा

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच द्विपक्षीय बैठक, 2030 तक भारत-उज्बेकिस्तान व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, 'ओली दाराजली दोस्लिक' से नवाजा

CG Prime News@दिल्ली. PM Modi Uzbekistan Visit 2026 उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से सम्मानित किया गया। उज्बेक भाषा के इस सम्मान का अर्थ ‘उच्च स्तरीय मित्रता’ है। यह सम्मान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 36 हो गई है।

ताशकंद में मोदी-मिर्जियोयेव की द्विपक्षीय बैठक

सम्मान समारोह के बाद ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में यूरेनियम सप्लाई समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, 'ओली दाराजली दोस्लिक' से नवाजा

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से नवाजा


भारत और उज्बेकिस्तान ने वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच सालाना द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार 1 अरब डॉलर से अधिक है। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी।

रक्षा और आतंकवाद पर दोनों देशों की एक जैसी नीति

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान रक्षा क्षेत्र में सीधे सहयोग को बढ़ावा देंगे। दोनों देश मिलकर हथियारों का उत्पादन करने के साथ नई तकनीक विकसित करने की दिशा में भी काम करेंगे। दोनों देशों ने आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों की मजबूत नींव दोनों देशों की साझा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है।

31 अगस्त से किर्गिस्तान जाएंगे पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रहेंगे। यहां वे SCO की 26वीं समिट में हिस्सा लेंगे। भारत वर्ष 2017 से शंघाई सहयोग संगठन का पूर्ण सदस्य है।

समिट में सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस दौरान पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात हो सकती है। मोदी बिश्केक में होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

You may also like