Friday, August 14, 2026
Home » Blog » RG कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ ने किया हमला

RG कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ ने किया हमला

खरदह थाने से बैरकपुर कोर्ट ले जाते समय लोगों ने घेरा, लात-घूंसों के साथ फेंके जूते-चप्पल, अंडे और कीचड़; पुलिस और RAF ने दोनों आरोपियों को सुरक्षा घेरे में पहुंचाया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
RG कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ ने किया 

CG Prime News@कोलकाता. RG Kar Doctor Case kolkata कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष को शुक्रवार को बैरकपुर कोर्ट ले जाते समय भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस जब उन्हें नॉर्थ 24 परगना जिले के खरदह थाने से अदालत ले जा रही थी, तभी लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से हमला किया। भीड़ ने निर्मल घोष पर जूते-चप्पल, अंडे और कीचड़ भी फेंका।

इसी मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी को भी भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए पुलिस और RAF के जवानों ने दोनों आरोपियों को सुरक्षा घेरे में लिया और उनके सिर पर हेलमेट लगा दिए। इसके बावजूद निर्मल घोष के कपड़ों पर अंडे और कीचड़ के निशान दिखाई दिए।

कोर्ट परिसर में भी लगे नारे

बैरकपुर कोर्ट पहुंचने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कोर्ट परिसर में भीड़ ने आरोपियों के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों आरोपियों को कोर्ट लॉकअप में पहुंचाया। पुलिस अब मामले में दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है।


RG कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ ने किया 

RG कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ ने किया

अंतिम संस्कार को लेकर गंभीर आरोप

आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना हुई थी। मामले में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष सहित तीन लोगों पर कथित तौर पर डॉक्टर के शव का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में करवाने से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने 13 अगस्त को निर्मल घोष और संजीब मुखर्जी को ओडिशा के बालासोर से गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी पीड़िता के पिता की ओर से 10 अगस्त को दर्ज कराई गई नई शिकायत के बाद हुई। शिकायत को बाद में FIR में शामिल किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि अंतिम संस्कार जल्दबाजी में कराया गया, जिससे दोबारा पोस्टमॉर्टम की संभावना खत्म हो गई और रेप व हत्या से जुड़े संभावित अहम साक्ष्यों की जांच प्रभावित हो सकती थी।

FIR में कुल तीन लोगों के नाम बताए गए हैं—निर्मल घोष, पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ डे और पीड़िता के पड़ोसी संजीब मुखर्जी। निर्मल घोष और संजीब मुखर्जी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि सोमनाथ डे अभी फरार बताया जा रहा है। संजीब मुखर्जी को निर्मल घोष का करीबी बताया गया है। आरोप है कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पानीहाटी श्मशान घाट ले जाए जाने के दौरान वह वहां मौजूद थे।

You may also like