Tuesday, August 25, 2026
Home » Blog » एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

डीएमके नेता उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

CG Prime News@चेन्नई. Leader of the Opposition Udhayanidhi Stalin arrested साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्ण्न (actress trisha krishnan) पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है। सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे।

इसी दौरान भीड़ से तृषा, तृषा के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उन्होंने कहा, पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए। बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था।

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार


डीएमके कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

मामला दर्ज होने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उदयनिधि स्टालिन के चेन्नई स्थित घर पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी घर के बाहर जुट गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ देर तक मौके पर धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई। इसके बाद पुलिस उदयनिधि को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई।

डबल मीनिंग से बढ़ा विवाद

हालांकि, विपक्षी दलों ने इस टिप्पणी को डबल मीनिंग और महिलाओं का अपमान करने वाली बताया। इसी आरोप के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए डीएमके नेता उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उदयनिधि की गिरफ्तारी राजनीतिक बदला

मणिथानेया मक्कल काची (एमएमके) के अध्यक्ष और विधायक एमएच जवाहिरुल्ला ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले के तहत की गई। तमिलनाडु सरकार उन्हें रिहा करे। उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी को लेकर डीएमके कार्यकर्ताओं ने चेन्नई की सड़कों पर प्रदर्शन किया। कई वर्कर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उदयनिधि पर कई धाराओं पर केस

एफआईआर में उदयनिधि स्टालिन पर महिला की गरिमा का अपमान करने, जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने, अलग-अलग समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने, आपराधिक साजिश रचने और आपराधिक धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम, 2002 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। मैंने कोई बुरी बात नहीं की। मैं नतीजे का सामना करने और गिरफ्तारी के तैयार हूं।

 

You may also like