Tuesday, June 2, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से 1 साल के मासूम बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से 1 साल के मासूम बच्चे की मौत

साथ खेल रहे दो बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत

CG Prime News@सूरजपुर. One-year-old child dies after mobile phone battery explodes in surajpur Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे तभी खराब मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो बच्चे भागे तब बची उनकी जान

धमाके के दौरान 2 बच्चे भाग निकले। धमाके की आवाज सुनकर उनकी मां दौड़कर घर पहुंची। मौके पर आदित्य गंभीर रूप से झुलसा मिला। महेंद्र सिंह काम करने के बाद रात 9 बजे घर लौटा तो उसे आदित्य के झुलस जाने की जानकारी मिली। पिता ने बच्चे को प्रेमनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शुरुआती इलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने सूरजपुर रेफर कर दिया। सूरजपुर जिला अस्पताल से बच्चे को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

बुरी तरह झुलस गया था बच्चा

मासूम के परिजनों ने बताया कि बच्चे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। डॉक्टर्स ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानिए

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह नेताम का बेटा आदित्य सिंह 31 मई को मां और भाई-बहन के साथ घर पर था। महेंद्र सिंह सुबह से ट्रैक्टर लेकर काम करने निकल गया था। आदित्य के बड़े भाई-बहन और बाकी बच्चों के साथ खेल रहे थे। बच्चों में कोई मोबाइल की पुरानी बैटरी ले आया था।

 छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के बच्चे की मौत

शाम करीब 5 बजे मां नल पर पानी भरने गई थी। इस दौरान बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। इस बीच खराब मोबाइल की बैटरी में धमाका हो गया। धमाके से मोबाइल बैटरी की चपेट में आकर मासूम आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चेहरे, सीने, पेट और हाथों में गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बच्चे की मौत हो गई।

पिता बोले-नहीं पता कहां से बैटरी आई

पिता महेंद्र सिंह नेताम ने बताया कि, उन्हें नहीं पता यह बैटरी कहां से आई। उन्होंने कहा कि, बच्चे कहीं से बैटरी लेकर आए होंगे। आशंका है कि बच्चों ने मोबाइल बैटरी के टर्मिनलों को शॉर्ट किया होगा। जिससे बैटरी में धमाका हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन बच्चे का शव लेकर गांव लौट गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

You may also like