Wednesday, April 22, 2026
Home » Blog » टाउनशिप में शराब दुकान खुलने पर विरोध तेज, भिलाई विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

टाउनशिप में शराब दुकान खुलने पर विरोध तेज, भिलाई विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

सेक्टर-6 में रिहायशी क्षेत्र और स्कूलों के पास खोली गई दुकान पर उठे सवाल, हटाने की मांग; उग्र आंदोलन की चेतावनी

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई विकास मंच द्वारा शराब दुकान के विरोध में ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता

भिलाई में शराब दुकान को लेकर बढ़ा विवाद

भिलाई। Protests intensified after liquor shops opened in the township, Bhilai Vikas Manch submitted a memorandum to the administration. टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-6 में नई मदिरा दुकान खोले जाने को लेकर विरोध तेज हो गया है। भिलाई विकास मंच ने इस फैसले को जनहित के खिलाफ बताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। मंच के संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कलेक्टर एस थॉमस को जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ेः नौकरी दिलाने के नाम पर ₹4.90 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

गुपचुप तरीके से दुकान खोलने का आरोप

मंच ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल को आबकारी विभाग और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन की कथित मिलीभगत से सेक्टर-6 ‘ए’ मार्केट में अंग्रेजी शराब दुकान शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सार्वजनिक सूचना और जनसुनवाई के इस तरह का निर्णय लिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है।

स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास दुकान पर आपत्ति

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिस स्थान पर दुकान खोली गई है, उसके एक किलोमीटर के दायरे में दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कई धार्मिक स्थल और घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका मौजूद है। मंच का कहना है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शराब दुकान खोलना सामाजिक दृष्टि से अनुचित है और इससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

आंदोलन की चेतावनी

संयोजक नितेश मिश्रा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भिलाई विकास मंच उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय शुक्ला, अशोक जैन, प्रदीप पांडे, राजकुमार और अभिषेक चिट्ठे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like