Monday, April 6, 2026
Home » Blog » दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 205 गुम मोबाइल बरामद, 50 लाख के मो. लौटाए

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 205 गुम मोबाइल बरामद, 50 लाख के मो. लौटाए

एसीयू के विशेष अभियान से 2023–2026 के बीच खोए मोबाइल मिले, नागरिकों में खुशी की लहर

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाते हुए दृश्य

भिलाई | दुर्ग पुलिस ने आमजन का भरोसा मजबूत करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीयू) ने विशेष अभियान चलाकर 205 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मोबाइल वर्ष 2023 से 2026 के बीच विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए थे। (Durg Police achieves major success: 205 lost mobile phones recovered, mobile phones worth Rs 50 lakh returned)

दुर्ग पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाते हुए दृश्य

दुर्ग पुलिस ने 205 गुम मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए

विशेष अभियान से मिली सफलता

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एसीयू टीम ने सुनियोजित तरीके से खोज अभियान चलाया। दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर सहित कई जिलों में जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण और फील्ड वर्क के जरिए मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया।

यह भी पढ़ेः भिलाई में चेन स्नेचिंग की वारदात नाकाम, पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा

मालिकों को लौटाए गए मोबाइल

बरामद मोबाइल का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल को नागरिकों ने सराहा और पुलिस के प्रति भरोसा जताया।

सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

मोबाइल गुम होने पर क्या करें

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। इसके बाद भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी अपलोड करनी चाहिए। इस प्रक्रिया में मोबाइल का बिल, थाना रिपोर्ट और आधार कार्ड आवश्यक होता है, जिससे ट्रैकिंग और ब्लॉकिंग आसान होती है।

You may also like