स्पोर्ट्स डेस्क | Indian Premier League 2026 के आगाज से पहले Sunrisers Hyderabad ने प्रैक्टिस मैच में अपनी बल्लेबाजी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। SRH A और SRH B के बीच खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए।
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी
हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह शतक से चूक गए। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 16 गेंदों पर 47 रन ठोके। SRH A ने 21 ओवर में 253 रन बनाए।
गेंदबाजों का भी दिखा दम
इस मुकाबले में जयदेव उनादकट ने 5 विकेट झटके, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट हासिल किए।
SRH B का और बड़ा स्कोर
जवाब में SRH B ने 20 ओवर में 282 रन बनाकर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 72 रन की तेज पारी खेली। सलिल अरोड़ा ने इस टीम के लिए भी 56 रन बनाए, जबकि हर्ष दुबे ने नाबाद 37 रन जोड़े। हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए।
ओपनिंग मैच में दिखेगा दम
IPL 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को Royal Challengers Bangalore और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी संभालेंगे।
