CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh Budget 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। संकल्प थीम पर पेश बजट में प्रदेश में 23 नए उद्योग लगाने का ऐलान किया गया है। वहीं रायपुर के कालीबाड़ी क्षेत्र में 200 बिस्तरों वाला मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान किया गया है। वहीं अलग-अलग स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी। जिसमें एजुकेशन से लेकर रहने तक की व्यवस्था शामिल है।
पूर्व सीएम ने वित्त मंत्री को टोका
विधानसभा में बजट भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री को विस्तार से बजट बताने पर टोका, जबकि पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बजट सुनते-सुनते थक गए। बजट भाषण के दौरान जब वित्त मंत्री ने साय-साय विकास की बात कही तो विपक्ष ने आय-बाय विकास कहकर चुटकी ली।
15 नए पुलिस थाना खुलेंगे
- 5 नए साइबर थानों का प्रदेश में होगा निर्माण
- 15 नए पुलिस थाना बनेंगे
- महिला थानों की संख्या बढ़ेगी
- तेलीबांधा रायपुर थाना का होगा नवीनीकरण
- सीन ऑफ क्राइम यूनिट की स्थापना के लिए 3 करोड़
- वनो के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान, 1 हजार पदों की होगी भर्ती
- अभ्यारण्यों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ का प्रावधान
- शक्तिपीठ भ्रमण योजना शुरु होगा 5 करोड़ का प्रावधान
- शक्तिपीठ सर्किट बनेगा प्रदेश में
- राजिम में कास्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए 5 करोड़
- सिरपुर के विकास के लिए प्रावधान 36 करोड़ रीवर फ्रंट, मेडिटेशन सेंटर बनेगा
- ईको टूरिज्म के लिए फिक्की से एमओयू, 500 करोड़
- सरकारी स्कूली छात्रों को भ्रमण कराने युवा दर्शन योजना, 5 करोड़ का प्रावधान
- रायपुर देवभवन स्वामी विवेकानंद निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने 5 करोड़
- पत्रकार को घुमाने के लिए बजट का प्रावधान
- साहित्य महोत्सव हर साल होगा
- अप्रवासी छत्तीसगढ़ियों का एनआईआर सम्मेल हर साल होगा।
- जनसंपर्क विभाग का बजट 475 करोड़ होगा
- ईवी वाहनों की सब्सिडी हेतु 100 करोड़ का
- नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना
- नवा रायपुर में स्पोर्टस कांप्लेक्स का निर्माण
- क्रीडा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़
- कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना, 100 करोड़
- हर मिशन के लिए 100 करोड़ राशि का प्रावधान
- रायपुर में 200 बिस्तर का अस्पताल बनेगा
- 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे।
- नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
- पेंशन के लिए 1400 करोड़
- सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान
- रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
- नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़
- अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
- OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास रायपुर में बनेगा
- अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़
- भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़
- कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़
- मार्कफेड को 6 हजार करोड़ का प्रावधान
- नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
- कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़
- रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
- डेयरी समग्र विकास योजना प्रारंभ 90 करोड़
- शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल करवाने के लिए वित्तीय सहयोग देगी सरकार
- उपहार प्लेटफार्म के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
- 50 लाख तक के काम की एजेंसी ग्राम सभाए रहेगी।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1700 करोड़ का प्रावधान।
