Tuesday, April 14, 2026
Home » Blog » मुंगेली में पति ने की पत्नी और दस माह के बच्चे की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

मुंगेली में पति ने की पत्नी और दस माह के बच्चे की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर. CG Prime News @ मुंगेली में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी और 10 माह के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों के शव उनके ही घर के कमरे में मंगलवार सुबह पड़े मिले। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर रही है। घटना फास्टरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, फास्टरपुर के लगरा गांव निवासी बसंत चंद्राकर खेती किसानी करता है। वह अपनी पत्नी लता चंद्राकर (42) और 8 बच्चों के साथ परिवार सहित रहता था। रोज की तरह मंगलवार सुबह बसंत का पिता इतावरी उसे खेत पर चलने के लिए बुलाने पहुंचा तो वहां लता और 10 माह के बच्चे ऋषभ का खून से लथपथ शव पड़ा था।

You may also like

Leave a Comment