Home » Blog » अमित शाह 7 फरवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सलवाद खात्मे पर समीक्षा बैठक

अमित शाह 7 फरवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सलवाद खात्मे पर समीक्षा बैठक

अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Central home minister Amit Shah will visit Chhattisgarh on February 7 छत्तीसगढ़ में 31 मार्च तक नक्सल खात्मे का डेडलाइन तय करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। रायपुर में हाई लेवल मीटिंग के बाद वे बस्तर भी जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे शनिवार की रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन रविवार को नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नक्सलवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 5 फरवरी को देश के दौरे पर निकलेंगे। 7 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। जिसे अधिकारी 31 मार्च की डेडलाइन से पहले की अंतिम सुरक्षा समीक्षा के तौर पर देख रहे हैं। अमित शाह की यह बैठक राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद निर्णायक मानी जा रही है। बैठक में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशन की प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर बस्तर संभाग में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा इस बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगा।

सुरक्षा बलों और अधिकारियों से सीधे फीडबैक लेंगे

बताया जा रहा है कि, अमित शाह इस दौरान बस्तर इलाके का दौरा भी कर सकते हैं। यदि यह दौरा होता है, तो वे जमीनी स्तर पर तैनात सुरक्षा बलों और अधिकारियों से सीधे फीडबैक लेंगे। पिछले कुछ महीनों में बस्तर और उससे सटे इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी आई है। कई बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।

इस दौरे को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक परिणाम हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में यह समीक्षा बैठक आगे की रणनीति और ऑपरेशनल दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

You may also like