Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से संवर रहा 10 वीं टॉपर बिट्टू का भविष्य, पढि़ए मेधावी छात्र की कहानी

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से संवर रहा 10 वीं टॉपर बिट्टू का भविष्य, पढि़ए मेधावी छात्र की कहानी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे श्रमिक के पुत्र बिट्टू कुशवाहा ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे जिले के नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना ने श्रमिक परिवारों के सपनों को नई दिशा दी है। बिट्टू कुशवाहा ने कक्षा 10 वीं के परीक्षा में राज्य में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत बिट्टू कुशवाहा लाभान्वित हुआ।

10 वीं में किया टॉप

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड कुसमी के ग्राम नवाडीह निवासी कमलेश कुशवाहा जो श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक है, जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहा। अपनी सीमित आय और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेटे की शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी। परिणामस्वरूप बिट्टू कुशवाहा ने अपनी मेहनत ओर लगन से कक्षा 10 वीं की परीक्षा में राज्य में टॉप 10 (मेरिट) में अपनी जगह बनाई।

2 लाख रुपए की सहायता मिली

नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत बिट्टू कुशवाहा लाभान्वित हुआ। उन्हें कुल 2 लाख रुपए की शैक्षणिक सहायता राशि प्रदान की गई। जिसमें 1 लाख रुपए वाहन के लिए एवं 1 लाख रुपए शिक्षा सहायता राशि दी गई। इस आर्थिक सहयोग से बिट्टू उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकेगा।

शासन से मिली आगे बढऩे की उम्मीद

बिट्टू ने बताया कि मेरे पिता ने हमेशा मेहनत करना सिखाया है और वे कहते हैं कि निरंतर कोशिश करने वालों को कभी निराशा नहीं होना चाहिए। बिट्टू ने कहा कि मेहनत करना पिता से सीखा तो वहीं सपनों को पूरा करने का उम्मीद शासन की योजनाओं से संभव हो रहा हैं। वाहन के लिए प्राप्त राशि से उसने स्कूटी खरीदा और आगे नीट की तैयारी कर रहा है। ताकि चिकित्सक बनकर क्षेत्र में जाकर अपनी सेवाएं दे सके। बिट्टू के पिता कमलेश कुशवाहा भावुक होकर कहते हैं कि पहले लगता था बच्चों की पढ़ाई महंगी है। अब शासन की मदद से हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना

मुख्यमंत्री की श्रमिक परिवारों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से श्रमिक परिवारों को आर्थिक लाभ पहुँचाया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना। इस योजना का उद्देश्य श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

You may also like