Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Big News: छत्तीसगढ़ में भाजपा के 400 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, लगाए BJP मुर्दाबाद के नारे

Big News: छत्तीसगढ़ में भाजपा के 400 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, लगाए BJP मुर्दाबाद के नारे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@धमतरी. 400 BJP workers resigned en masse in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में सत्ता पर काबिज भाजपा के 400 कार्यकर्ताओं ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार का दिन भाजपा (BJP CG) के लिए किसी बड़े राजनीतिक झटके से कम नहीं। इस्तीफा देने आए कार्यकर्ताओं को कई घंटों तक पदाधिकारियों का इंतजार करना पड़ा लेकिन कोई भी जिम्मेदार नेता सामने नहीं आया। नतीजतन नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

CG PRIME NEWS

Big News: छत्तीसगढ़ में भाजपा के 400 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, लगाए BJP मुर्दाबाद के नारे

भ्रष्टाचार से परेशान थे कार्यकर्ता

यह पूरा मामला धमतरी जिले के ग्राम आछोटा से जुड़ा है। यहां के भाजपा कार्यकर्ता लंबे समय से गांव के पूर्व उप सरपंच और सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे थे। आरोप है कि इस संदर्भ में प्रशासन और भाजपा मंडल दोनों के सामने कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल सका। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कार्यकर्ता काफी निराश और आक्रोशित हो गए।

दीवार पर चिपकाया इस्तीफा

निराश कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर धमतरी भाजपा कार्यालय का रुख किया। वहां की स्थिति और भी चौंकाने वाली रही। घंटों पदाधिकारियों का इंतजार करने के बाद भी कोई भी नेता सामने नहीं आया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताते हुए जिलाध्यक्ष के नाम अपना सामूहिक इस्तीफा कार्यालय की दीवार पर चिपका कर वापस लौट गए। धमतरी भाजपा मंडल के लिए यह इस्तीफा किसी बड़े सियासी झटके से कम नहीं है।

You may also like