Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » CG भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 47 नए चेहरे टीम में, रवि की जगह राहुल बने भाजयुमो अध्यक्ष

CG भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 47 नए चेहरे टीम में, रवि की जगह राहुल बने भाजयुमो अध्यक्ष

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. CG BJP’s new executive committee announced भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। इस बार 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राहुल योगराज को भाजयुमो (BJYM) का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है। ज्यादातर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभा को मिली महिला मोर्चा की जिम्मेदारी

संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं। हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक और सांसद संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

दी गई जनसंपर्क की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह देव के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे।

भूपेश बघेल ने कसा तंज

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा (BJP) की नई टीम को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा है। उनके मुताबिक रवि भगत ने अडानी को लेकर डीएमएफ और सीएसआर में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए थे।

इसलिए उनपर एक्शन लिया गया है। एक आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी। आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।

भाजपा में गुटबाजी – धनेंद्र साहू

कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने कहा कि किरण सिंह देव के दोबारा अध्यक्ष बनने के डेढ़ साल बाद कार्यकारिणी की घोषणा हुई। पुराने सभी पदाधिकारियों को बदलना बढ़ते अविश्वास की ओर इशारा करता है। पार्टी में गुटबाजी चरम पर है।

You may also like