Thursday, March 19, 2026
Home » Blog » नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर भिलाई के एक शख्स से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमजीत शर्मा पिछले दो साल से फरार था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचा। पूरा मामला जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

वाट्सअप में हुआ था संपर्क

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जसमिंदर सिंग दिघवा निवासी थाना सुपेला ने सूचना दिया कि 2017 में संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा के साथ व्यवसायिक वाट्सअप गु्रप के माध्यम से संपर्क हुआ। जिसके द्वारा नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर जसमिंदर से डेढ़ करोड़ रुपए निवेश कराया।

पीडि़त पहुंचा थाने

प्रार्थी द्वारा रकम निवेश करने के बाद अधिक बारिश होने के कारण नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट बंद होने और नाईजीरिया में नए सोलर स्ट्रीट लाईट का अनुबंध होने के संबंध में आरोपी द्वारा कूटरचित दस्तावेज भेजा गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला (चौकी स्मृतिनगर)में अपराध क्रमांक 530/2023 धारा 420,467,468,471,120(बी) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

बिहार के पटना से गिरफ्तार आरोपी

प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश के लिए टीम बिहार भेजा गया। जहां उप निरीक्षक सिंकू कुमारी, थाना पाटलिपुत्र, पटना बिहार की एवं तकनीकी सहायता से इंद्रपुरी जिला पटना बिहार से संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, आरक्षक सविन्दर सिंग, आरक्षक कमल परगनिहा स्मृति नगर, उप निरीक्षक सिंकू कुमारी, थाना पाटलिपुत्र, पटना बिहार की भूमिका रही।

 

You may also like