Friday, May 15, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार भठली गांव के सीता राम खूंटे (65) और रोहित तेंदुलकर (25) की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। जब दोनों का पोस्टमार्टम किया गया तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते गांव के एक ही शख्स ने शराब में कीटनाशनक मिलाकर उन्हें पिला दिया था। जिससे दोनों की मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी राम गोपाल खूंटे की गांव के सुंदर लाल कुर्रे से पुरानी दुश्मनी थी। बदला लेने के लिए उसने शराब में जहर मिलाया था। उसका इरादा सुंदर लाल को मारने का था। लेकिन सुंदर लाल ने वह शराब पीने से मना कर दिया। इसके बाद वही जहरीली शराब सीताराम खूंटे और रोहित तेंदुलकर ने पी ली, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राम गोपाल खूंटे को गिरफ्तार कर लिया है।

आए दिन होता था विवाद

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप के मुताबिक, आरोपी और सुंदर लाल के बीच आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 6 मार्च को राम गोपाल ने खुद शराब पी और एक पाव शराब लेकर सुंदर लाल के पास गया और उसे पीने के लिए दिया, लेकिन सुंदर लाल ने शराब का ढक्क्न खुले होने और शराब का रंग खराब होने के कारण पीने से मना कर दिया था।

हालत बिगड़ी तो ले गए अस्पताल

तभी पास में बैठे सीता राम और रोहित को शराब दे दिया, जिसे पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ी। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नवागढ़ पुलिस ने आरोपी राम गोपाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

You may also like