Home » Blog » छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान BJP नेता और फेमस छॉलीवुड एक्टर राजेश अवस्थी की मौत, सीएम ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान BJP नेता और फेमस छॉलीवुड एक्टर राजेश अवस्थी की मौत, सीएम ने जताया शोक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्मों के फेमस एक्टर और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी की चुनाव प्रचार के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद में रविवार रात को नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजेश अवस्थी (41) छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। सोमवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया
रविवार को राजेश अवस्थी भाजपा के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार में लगे थे। रात 11 बजे सीने में दर्द उठने पर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर हरीश चौहान ने उन्हें 11.28 बजे डेथ घोषित कर दिया। आशंका जताई गई है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

गरियाबंद के रहने वाले थे राजेश
राजेश अवस्थी गरियाबंद के रहने वाले थे। वो फिलहाल रायपुर में भी रह रहे थे। उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। हालांकि गरियाबंद निवासी होने के चलते यहां की हर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी लगातार गरियाबंद में सक्रिय रहे।

हमने समर्पित कार्यकर्ता खो दिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं। शोक में है। हमारी पार्टी के सिपाही, बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है।

इन फिल्मों में किया था काम
राजेश अवस्थी ने पहली बार प्रेम चंद्राकर की फिल्म मया देदे मया लेले में काम किया था। उनकी फिल्म मया 2, टूरा चाय वाला काफी चर्चा में रही। माया 2 में उन्होंने अपने बड़े भाई प्रकाश अवस्थी के साथ काम किया था। ऑडियंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। राजेश अवस्थी स्टेज परफॉर्मर होने के साथ-साथ सिंगर भी थे।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान BJP नेता और फेमस छॉलीवुड एक्टर राजेश अवस्थी की मौत, सीएम ने जताया शोक

You may also like