Friday, February 13, 2026
Home » Blog » पाबंदियों के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस, CM साय सरगुजा तो डॉ. रमन सिंह दुर्ग में फहराएंगे तिरंगा

पाबंदियों के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस, CM साय सरगुजा तो डॉ. रमन सिंह दुर्ग में फहराएंगे तिरंगा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाकुंभ स्नान में होंगे शामिल, 13 को प्रयागराज रवाना

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव और आचार संहिता के मद्देनजर इस बार गणतंत्र दिवस (republic day 2025) पाबंदियों के बीच मनेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu deo sai) सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे।

Read more: दुर्ग क्राइम ब्रांच प्रभारी लाइन अटैच, SP ने निकाय चुनाव को लेकर थाना प्रभारियों की ली बैठक

नहीं होगी कोई घोषणाएं
हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग जिलों में मंत्रियों, सांसदों को ध्वजारोहण का जिम्मा दिया गया है। चूंकि, निकाय चुनाव की वजह से आचार संहिता है, इसलिए वोटर्स को प्रभावित करने वाले भाषण या घोषणाएं नहीं होंगी। मांस बिक्री पर रोक के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मंत्री ओपी चौधरी बिलासपुर, मंत्री टंकराम वर्मा राजनांदगांव एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

सांसद और विधायक करेंगे ध्वजारोहण
सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक किरण देव बीजापुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

You may also like