Monday, May 25, 2026
Home » Blog » Bhilai: हथखोज में आधी रात कार सवार से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Bhilai: हथखोज में आधी रात कार सवार से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

CG Prime News@भिलाई. भिलाई तीन थाना क्षेत्र के हथखोज इंजीनियरिंग निर्माणाधीन प्लाट में आधी रात कार सवार से लूट (Loot in bhilai) करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार है। बुधवार को प्रेस वार्ता में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 21 दिसंबर की आधी रात कार में सो रहे हाउसिंग बोर्ड उमदा निवासी एजाज आलम के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट किया था। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुरानी भिलाई थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महाराजा देवार और निकेत देवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त किया है।

Read More: हत्या का 20 से फरार आरोपी गिरफ्तार, उधारी का पैसा नहीं देने पर दोस्त का पत्थर से कुचल दिया सिर….

चाकू से किया वार

पीडि़त एजाज आलम पिता स्व. मोहम्मद लतिफ अंसारी उम्र 44 अपनी शिकायत में बताया कि वह दुर्ग का इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में निमार्णाधीन फाउंडेशन, बाउंड्रीवाल का देख रेख करता है। रात्रि में भी वहीं काम वाले मिस्त्री हेमंत भारती के साथ देख रेख करता है। 21 दिसंबर को रात में इंजीनियरिंग पार्क हथखोज अपने कार से गया था। हेमंत भारती भी आया था। लगभग रात्रि 11 बजे हेमंत भारती फाउंडेशन के अंदर बने झोपड़ी में सोने चला गया। मैं अपने कार में सो रहा था। इसी बीच रात करीब 2.05 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कार के पास आया और कार के दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा।

चाकू दिखाकर 4 हजार 400 रुपए लूटे

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जब प्रार्थी कार का दरवाजा खो बाहर आया तो एक व्यक्ति चाकूृ दिखाकर प्रार्थी को उसके पास जो भी है उसे मांगने लगा। जब प्रार्थी ने कुछ भी नहीं है बोला तो उसके उपर चाकू से वार कर दिया। जिससे किसी तरह प्रार्थी ने अपने आप को बचाया। इसी बीच अन्य दो व्यक्ति भी अपने हाथ में चाकू लेकर प्रार्थी के पास आये और उसके चाकू दिखाकर जबदरस्ती प्रार्थी के पैंट में रखे नगद 4400 रूपये को लूट कर भागे। अपने एक और अन्य साथी जो मोटर सायकल लेकर खड़ा था उसमें चारो लोग बैठकर वहां से भाग गए।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ाए आरोपी

एएसपी ने बताया कि इस घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम कार्यवाही के लिए लगाया था। टीम ने प्रार्थी और शिवालिक कंपनी के गार्ड से पूछताछ किया। दोनों ने आरोपियों के हुलिया के बारे में बताया। सघन पूछताछ कर इंजीनियरिंग पार्क हथखोज एवं आप पास लगे सीसीटीव्ही कैमरे को चेक किया गया। संदेही महाराजा देवार और निकेत देवार को अभिरक्षा में लेकर दोनों का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से पहचान (शिनाख्तगी) कार्यवाही करायी गई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना दिनांक को अपने अन्य साथी शेखर और कजरी जो घटना दिनांक से फरार है, जिनके साथ मिलकर इंजीनियरिंग पार्क हथखोज निर्माणाधीन प्लाट में योजनाबद्ध तरीके से रात्रि में लूट की घटना को अंजाम दिया।

लूट के पैसे को किया खर्च

भिलाई तीन टीआई ने बताया कि आरोपी महाराजा देवार और निकेत देवार के द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को उनके निशानदेही पर बरामद कर जब्त किया गया है। लूट की रकम में से अपने-अपने बंटवारा में मिले पैसों में कुछ पैसे खर्च देना बताए। बाकी बचे पैसे 500-500 रूपये को दोनों आरोपियों द्वारा पेश करने पर जब्त किया। बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

You may also like