Friday, February 13, 2026
Home » Blog » हवा की दिशा बदलने से वातावरण में नमी बढ़ी, ठंडक में आने लगी कमी

हवा की दिशा बदलने से वातावरण में नमी बढ़ी, ठंडक में आने लगी कमी

by CG Prime News
0 comments

CG Prime News@भिलाई . मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले तीन दिनों में न्यूनमत तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढऩे की संभावना है। इसी क्रम में सोमवार को जहां रात का तापमान (Temprature) 7.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, वह मंगलवार को बढक़र 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। इसी तरह दिन का अधिकतम तापमान (Temprature) भी 26.4 डिग्री से बढक़र 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान (Temprature) अभी औसत पारा से 5.2 डिग्री की वृद्धि पर स्थिर बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके प्रभाव से इन दोनों मौसमी तंत्र में बदलाव हो रहे हैं। प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढऩे सकती है। नामी बढऩे  से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आज बादल चार रहना संभावित

दिन और रात दोनों ही तापमान (Temprature) औसत से करीब या उससे अधिक पहुंच सकता है। उत्तर पूर्व से आने वाली हवाओं में अवरोध की स्थिति इस हफ्ते तक बरकरार रह सकती है, जिससे अगले कुछ दिन ठंडक में कमी आएगी। नमी युक्त हवाओं की वजह से बादल छाए रहने की भी संभावना है। साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है।
                                        

You may also like