Home » Blog » शराब पिलाने के बाद सिर पर पत्थर पटककर की हत्या, आरोपी फरार

शराब पिलाने के बाद सिर पर पत्थर पटककर की हत्या, आरोपी फरार

by cgprimenews.com
0 comments

अन्य साथी कुछ दूर पी रहे थे गांजा

भिलाई. खुर्सीपार थाना अतर्गत एक युवक की निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गया। जहां शराब (liquor) पिलाया और जब नशे में धुत हो गया। तब पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच कर रही है। इधर फरार आरोपी को पकड़ने टीम खोजबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की मां और बहन को थाना में बैठा दिया है।

कैसे की युवक की हत्याः

छावनी सीएसपी हरीष पाटिल ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे केनाल रोड की है। मिनी माता नगर निवासी लोकेश बंजार (28 वर्ष) अपने घर पर था। आरोपी अजय यादव (22 वर्ष) की उससे पहचान थी। वह रात में लोकेश के घर पहुंचा और उसे बुलाकर ले गया। मंदिर के पीछे उसके दो साथी गांजा पी रहे थे। लोकेश वहां से घर लौट आया, लेकिन आरोपी अजय यादव फिर उसके घर गया और उसे बुलाकर केनाल रोड लाया। जहां लोकेश को शराब पिलाई। इसके बाद जब वह नशे में धुत हो गया। तब अजय ने उसके सिर पर पत्थर पटक कर घायल कर दिया। इनते में भी जी नहीं भरा तो दो तीन बार पत्थर पटक कर उसका सिर कुचल दिया।

यह भी पढ़ेः जुआ खेलते समय हुआ विवाद, डंडा से प्रहार कर की हत्या

पुलिस कर रही जांचः

मर्डर की सूचना पर आधी रात को एएसपी सुखनंदन राठौर और छावनी सीएसपी हरीष पाटिल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रवाना किया। इधर खुर्सीपार टीआई अंबर भरद्वाज के नेतृ्त्व में टीम गठित की। फरार आरोपी अजय यादव की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस की पकड़ से आरोपी फरार है।

You may also like