Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » दिल दहला देने वाली घटना, घर में सो रही तीन साल की बच्ची को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, सूंड से उठा कर पटका, फिर उस पर…

दिल दहला देने वाली घटना, घर में सो रही तीन साल की बच्ची को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, सूंड से उठा कर पटका, फिर उस पर…

by CG Prime News
0 comments

धमतरी।  Elephant killed baby girl नगरी ब्लाक के रिसगाव आमाबहार में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। रात करीब 11 बजे एक हाथी ने घर में सो रही तीन साल की बच्ची को पकड़ लिया और उसे बाहर ले जाकर पटक-पटककर मार डाला। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कमार परिवार के सदस्य रात को अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक हाथी घर में घुस आया। उसने बच्ची को उठाकर बाहर फेंक दिया और उसकी जान ले ली।

Elephant killed baby girl अफरा-तफरी मच गई

इस भयानक हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है और लोग भय के साए में जी रहे हैं। यह घटना नगरी ब्लाक के टायगर रिजर्व के पास स्थित रिसगाव आमाबहार गांव की है, जो जंगल के नजदीक स्थित है। जंगल से हाथियों का आना-जाना यहां आम बात है, लेकिन इस प्रकार की हिंसक घटनाएं पहले नहीं घटी थीं। इस दर्दनाक घटना ने गांववालों को भयभीत कर दिया है और अब ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

हाथियों का आना-जाना आम

घटना के बाद, गांववासियों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए और उनके रास्तों की पहचान की जाए ताकि ऐसी भयावह घटना फिर न हो। वहीं, अधिकारियों ने वादा किया है कि हाथियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी और सुरक्षित मार्गों का निर्धारण किया जाएगा।

यह घटना नगरी ब्लाक के टायगर रिजर्व के पास स्थित रिसगाव आमाबहार गांव की है, जो जंगल के नजदीक स्थित है। जंगल से हाथियों का आना-जाना यहां आम बात है, लेकिन इस प्रकार की हिंसक घटनाएं पहले नहीं घटी थीं। इस दर्दनाक घटना ने गांववालों को भयभीत कर दिया है और अब ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

You may also like