Home » Blog » Durg News: बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या, परिवार वालों से बोला ज्यादा शराब पीने से हो गई मौत, फिर…

Durg News: बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या, परिवार वालों से बोला ज्यादा शराब पीने से हो गई मौत, फिर…

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने परिवार वालों को बताया कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हो गई। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो आरोपी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और पुलिस की सख्ती के आगे आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई आदतन शराबी था। नशे में मां-बाप से विवाद करता था। भाभी पर गंदी नजर रखता था। वो किसी को मारता, इससे पहले उसे ही मार दिया।

गले में मिले थे लिगेचर मार्क
जांच अधिकारी ASI देशमुख ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया कि, मृतक के गले में लिगेचर मार्क हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि, मामला मर्डर का है। एफएसएल प्रभारी डॉ. मोहन पटेल ने शव की जांच की तो गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

अस्पताल से मिली सूचना
मोहन नगर टीआई मोनिका पाण्डेय ने बताया कि, 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि, एक युवक को ब्रेन डेड लाया गया है। उसकी पहचान गजेंद्र यादव पिता संतोष यादव (24 साल) निवासी कैलाश नगर के रूप में हुई। हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच करने निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी भाई शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

जान से मारने की कोशिश पर की हत्या
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो बड़े भाई शैलेंद्र यादव ने बताया कि, गजेंद्र हमेशा गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा करता था। सोमवार को शराब के नशे में गजेंद्र घर पहुंचा था। उसने मेरे और मेरी पत्नी से विवाद किया। जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर मारने के लिए फावड़ा उठा लिया। जब गजेंद्र घर में सो रहा था, उसी दौरान कमरे में गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि परिवार ने पहले अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही थी।

You may also like