Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Breaking: विधायक अरूण वोरा बने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमेन

Breaking: विधायक अरूण वोरा बने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमेन

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. छत्तीसगढ़ सरकार ने आयोग, निगम, मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में रायपुर संभाग से 14, बस्तर से 6, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग से संभाग से 4-4 नेता और विधायकों के नामों पर मुहर लगी है। दुर्ग संभाग में जिन चार लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उसमें पहला नाम दुर्ग विधायक अरूण वोरा का है। वोरा को छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का चेयरमेन बनाया गया है। वहीं पूर्व महापौर नीता लोधी को अंत्याव्यवसायी सहकारी, वित्तीय एवं विकास निगम का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया है।

दुर्ग के धनेश को एससी वर्ग से अंत्याव्यवसायी सहकारी, वित्तीय एवं विकास निगम का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महेश चंद्रवंशी को राज्य बैकवर्ड क्लास कमीशन का सदस्य बनाया गया है। सूची में सबसे बड़ा नाम पूर्व महापौर रायपुर किरणमयी नायक का है। उन्हें राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

You may also like

Leave a Comment