Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » सिकल सेल अनुवंशिक रक्त विकार- सीएम विष्णु देव साय

सिकल सेल अनुवंशिक रक्त विकार- सीएम विष्णु देव साय

by cgprimenews.com
0 comments
cg prime news

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ स्वस्थ हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाकर जा रहा है। इससे प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि छत्तीसगढ़ से सिकल सेल बीमारी को विदा करना है। इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य राज्य को सिकल सेल जैसे बिमारी से मुक्त कराना और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत् राज्य में पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर विशेष कैंप होंगे। 40 वर्ष तक के लोगों को संभावित लक्षणों के आधार पर पहचान कर आवश्यक उपचार और दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही साथ प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच की जा रही है। जिससे की जन्म लेने वाले प्रत्येक शिशु स्वस्थ्य और सिकल सेल मुक्त हो सके।

सिकल सेल अनुवंशिक रक्त विकार

सीएम ने बताया कि सिकल सेल एक अनुवांशिक रक्त विकार है। इससे अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है। जिसमें लाल रक्त कणिका के सामान्य आकार में परिवर्तन होकर हसिया के आकार का हो जाता है। रक्त कणिकाओं का हसिया आकार होने के कारण इसकी ऑक्सीजन वहन क्षमता कम हो जाती है और ये कणिकाएं रक्त वाहिकाओं में चिपकने लगती है। इसके कारण शरीर के सभी अंगों को ऑक्सीजन आपूर्ति में समस्या आती है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को शरीर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, बुखार जैसे समस्या उत्पन्न होती है।

You may also like