Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » शराब के बिजनेस में मुनाफे का झांसा देकर भिलाई के युवक से 41 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी पिता-पुत्र एमपी से गिरफ्तार

शराब के बिजनेस में मुनाफे का झांसा देकर भिलाई के युवक से 41 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी पिता-पुत्र एमपी से गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. शराब व्यापार (Liguor trade) में पैसे लगाने पर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर 41,99,000 रुपए की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सतीश शुक्ला और सचिन शुक्ला को मध्यप्रदेश के रायसेन जिला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शशिधर पाण्डेय, पिता एमपी पाण्डेय निवासी सेक्टर 2 भिलाई ने 18 जुलाई को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें आरोपी सतीश शुक्ला और सचिन शुक्ला निवासी एससीसीटी नेहरु नगर भोपाल मध्यप्रदेश के द्वारा शराब व्यापार में पैसा लगाने पर अधिक मुनाफा देने के लिए अपने विश्वास मे लेकर पीडि़त से 41,99,000 रुपए लेकर पैसा वापस नहीं किया।

आरोपियों ने किया जुर्म स्वीकार
आरोपियों ने व्यापार के मुनाफा के संबंध मे कोई जानकारी नहीं देकर धोखाधड़ी किया है। जिसकी लिखित शिकायत पत्र पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्रमांक 313/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि. 66 डी आईटी एक्त का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना भिलाई नगर पुलिस की टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया था। आरोपी सतीश शुक्ला और सचिन शुक्ला, पिता सतीश शुक्ला को निवासी ग्राम आमानौडिया एमपी रीवा जिनका वर्तमान पता क्वा. नं. डी 405 सागर ग्रीन हिल्स कोलार रोड भोपाल मध्यप्रदेश को जिला रायसेन से हिरासत मे लेकर थाना लाया गया। आरोपियों ने पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ लेनदेन करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया।

You may also like