Thursday, June 25, 2026
Home » Blog » भिलाई महिला महाविद्यालय में खेल दिवस का आयोजन, 45 मिनट के फिटनेस एक्टिविटी में प्रिंसिपल के साथ छात्राओं ने किया जुंबा डांस

भिलाई महिला महाविद्यालय में खेल दिवस का आयोजन, 45 मिनट के फिटनेस एक्टिविटी में प्रिंसिपल के साथ छात्राओं ने किया जुंबा डांस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर 9 में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लगभग दो सौ छात्राओं ने 45 मिनट की फिटनेस एक्टिविटी करते हुए जुम्बा डांस किया। कॉलेज के खेल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या, डॉ. संध्या मदन मोहन थी। जिनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ। विशेष अतिथि उप प्राचार्या डॉ. निशा शुक्ला और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. एम. माधुरी देवी, डॉ. निधि मोनिका शर्मा थी।

प्रिंसिपल ने किया छात्राओं को मोटिवेट
कॉलेज की प्राचार्या, डॉ संध्या मदन मोहन ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व और खेलकूद के जीवन में आवश्कता की जानकारी देते हुए छात्राओं को मोटिवेट किया। इसके बाद प्राचार्या, उप प्राचार्या, शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ और छात्राओं ने जुंबा डांस एंड फिटनेस एक्टिविटी में लगभग 45 मिनट भाग लिया। शैक्षणिक स्टाफ के लिए म्यूजि़कल चेयर खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी प्रतीक्षा ताठे ने किया।

You may also like