Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में SSB जवान ने ऑन ड्यूटी किया सुसाइड, राइफल से कनपटी पर मारी गोली

Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में SSB जवान ने ऑन ड्यूटी किया सुसाइड, राइफल से कनपटी पर मारी गोली

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ में SSB जवान ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे की है।मिली जानकारी के अनुसार SSB भिलाई रिसाली के ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल मनोज ने मोर्चे पर ही खुद को गोली मारी। गोली लगते ही जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृत जवान हरियाणा का रहने वाला था। वह SSB के 28 वीं बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार रात 8 से 11 बजे तक उसकी मोर्चे पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली।

छत्तीसगढ़ में पदस्थ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जन्माष्टमी के दिन भी CRPF के हेड कांस्टेबल ने भी खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उत्तराखंड का मृत जवान बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ था।

You may also like