Home » Blog » एक ही बच्चे का दो बर्थ सर्टिफिकेट लेकर भिलाई निगम पहुंचा पिता, दो साल पहले हुआ था जन्म, आधार में दो साल बाद लिखने बना रहा था दबाव

एक ही बच्चे का दो बर्थ सर्टिफिकेट लेकर भिलाई निगम पहुंचा पिता, दो साल पहले हुआ था जन्म, आधार में दो साल बाद लिखने बना रहा था दबाव

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई नगर निगम में एक पिता अपने बच्चे का दो बर्थ सर्टिफिकेट लेकर आधार कार्ड में सुधार के लिए पहुंचा था। जब पिता से निगम के अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूल के एडमिशन के लिए उसने ऐसा किया। वह अपने बच्चे के जन्म साल को दो साल आगे करके सुधार चाह रहा था। उसके बच्चे का जन्म दो साल पहले हुआ था। जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात की है। वहीं जरूरत पडऩे पर पिता के खिलाफ एफआईआर की बात भी कही है। निगम पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई में संचालित आधार कार्ड सेंटर में गोकुल कुमार कुशवाहा अपने बच्चे का आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधारवाने हेतु पहुंचा। जबकि उसके आधार कार्ड में आवेदक के पहले से पुराने जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर जन्म तिथि 23.04.2016 अंकित था।

आवेदक अपने बच्चे के आधार में वर्ष चेंज करने के लिए दबाव बना रहा था। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जब उससे पूछा गया 23.04.2016 का आधार में जन्म तिथि किस आधार पर बनवाए हो तो उसने अपने बच्चे का पुराना जन्म प्रमाण पत्र चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज कचांदुर द्वारा जारी मेनुअल जन्म प्रमाण पत्र दिखाया। आनलाईन जारी दूसरा जन्म प्रमाण पत्र की तिथि 23.04.2018 था। इसी के आधार पर आधार कार्ड में जन्म की तिथि में परिवर्तन चाह रहा था। जिसके लिए अनावश्यक दबाव बना रहा था।

जब यह प्रकरण विभागीय जांच के लिए जन्म, मृत्यु पंजीयक अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच कराया। तब पता चला कि एक ही नाम पर दो जन्म प्रमाण पत्र अलग-अलग तिथि पर जारी किया गया है। आवेदक से पूछने पर उसने बताया कि अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए जन्म तिथि में च्वाईस सेंटर से सुधार करवा लिया हंू। अब आधार कार्ड में सुधार करवाना चाहता हूं। निगम भिलाई के जन्म, मृत्यु पंजीयक घर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आए दिन मौखिक शिकायत मिल रही थी कि आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार करवाने के लिए लोग दबाव बनाते है। आज प्रमाण के साथ एक ही बच्चे के दो जन्म प्रमाण पत्र मिले। जिसके संबंध में सांख्यिकी विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। विभाग से मार्गदर्शन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पडऩे पर एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील है कि इस प्रकार का कृत करके अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ऐसा न करें।

You may also like