Thursday, May 14, 2026
Home » Blog » पुलिसकर्मी की वाइफ को बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट, रील्स बनाते हुए सोशल मीडिया पर दे बैठे दिल, हुआ खौफनाक अंत

पुलिसकर्मी की वाइफ को बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट, रील्स बनाते हुए सोशल मीडिया पर दे बैठे दिल, हुआ खौफनाक अंत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@ Dakshi sahu Rao.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में एक पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या का राज खुल गया है। महिला की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने की थी। रायपुर पुलिस ने इस पूरे मामले का गुरुवार को खुलासा किया। जिसमें बताया कि आरोपी यूपी निवासी जय सिंह उर्फ राहुल की पहचान मृतका जॉली सिंह से 4 साल पहले हुई थी। दोनों सोशल मीडिया के टिकटॉक एप के जरिए मिले थे। ये दोनों साथ में मिलकर रील्स भी बनाया करते थे। यहीं से दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। आरोपी शादीशुदा है, तो वहीं जॉली अपने पति से अलग रहती थी।

डिलीवरी बॉय बनकर आया

हत्या के दिन मृत महिला का बॉयफ्रेंड डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचा था। जिससे उसे कोई पहचान न सके। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जय सिंह उर्फ राहुल को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मर्डर के दिन आरोपी मुंबई से फ्लाइट में बैठकर रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट से वो जॉली के घर पहुंचा। वहां पर दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ। तभी आरोपी ने गुस्से में जॉली को धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आरोपी ने अपने पास रखी कैंची से मृतका के गले में वार किया जिससे महिला की मौत हो गई थी।

फ्लाइट टिकट से सुलझाया गया हत्या की गुत्थी

पुलिस को इस हत्याकांड को सुलझाने में 9 दिन लग गए। पुलिस ने हत्या के बाद जब लाश के आसपास छानबीन की तो क्राइम सीन से पुलिस को मुंबई की फ्लाइट टिकट मिली। ये फ्लाइट टिकट हत्या के बाद हड़बड़ी में आरोपी की जेब से गिर गई थी। फरार होने के बाद आरोपी ने मोबाइल फोन और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाकर रखी थी। इस वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही थी और आरोपी की गिरफ्तारी में वक्त लग रहा था। पुलिस ने फ्लाइट की टिकट से ही गुत्थी सुलझाई।

You may also like