Thursday, August 20, 2026
Home » Blog » ईडी ने नीतिश दीवान को किया गिरफ्तार, बड़े राजनेताओं का उगला नाम

ईडी ने नीतिश दीवान को किया गिरफ्तार, बड़े राजनेताओं का उगला नाम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

रायपुर ईडी के दफ्तर में नीतिश से की जा रही पूछताछ

CG Prime News@Bhilai. दिल्ली एयरपोर्ट से रविवार को नीतिश दीवान गिरफ्तार हो गया। दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। नीतिश के खिलाफ एलओसी जारी की गई थी। इस लिए जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पकड़ लिया। इसकी सूचना प्रवर्तन निदेशालय को दी। रायपुर से रातोंरात ईडी की टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। आज उसे लेकर रायपुर दफ्तर पहुंचे है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। नीतिश ने कई बड़े नेताओं के नाम को उजागर किया है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब एक्शन में आ गई है। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दुबई में बैठा सौरभ चंद्राकर के महादेव ऐप के कारोबार से आई इनकम पर हिसाब किताब रहने वाले भिलाई के वैशाली नगर निवासी नीतिश दीवान को गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल के बाद नीतिश भारत में आया था। वापस दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई जाने की तैयारी में था। लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण इसे दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह 5 बजे उसे ईडी की टीम लेकर रायपुर दस्फतर लाई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसका सगा भाई हर्षित दीवान भी इस समय दुबई में महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का राइटहैंड है। जानकारी के मुताबिक नीतिश ने ईडी के अधिकारियों के सामने ऐसे लोगों के नाम लिए, जिससे ईडी के अधिकारी भौचक रह गए। आगे की कार्रवाई के लिए सेट्रेल से अनुमति लेने के लिए अधिकारी रायपुर से निकल गए।   


आइफा में अवार्ड बांटा था नीतिश

जानकारी के मुताबिक नीतीश दीवान वह शख्स है जिसने आईफा अवार्ड में फिल्म इंडस्ट्रीज के बड़ी हस्तियों को अवार्ड वितरित किया है। महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के दोनों भाई बहुत ही करीब है। सौरभ चंद्राकर के कोर कमेटी का मेंबर भी है। दीवान पैनल भी ऑपरेट करता है।

You may also like