Wednesday, September 30, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिला चिकित्सालय में अब होने लगे जटिल ऑपरेशन

दुर्ग जिला चिकित्सालय में अब होने लगे जटिल ऑपरेशन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

मरीज के आतों में हो गया था छेद

CG Prime News@Durg. मरीज चौनलाल साहू उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम पंचशील नगर नयापारा दुर्ग 15 दिनों से पेट दर्द एवं बुखार की समस्या से पीड़ित था। उनकी स्थिति दिनों दिन खराब हो रही थी। आतों में छेद हो गए थे। डॉक्टर ने 3 घंटे तक जटिल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचा ली।

मरीज को 20 अक्टूबर को जिला अस्पताल दुर्ग में लाया गया। जांच के बाद सर्जन ने पाया कि मरीज के पेट की आंत में छेद हो चुका है। जान को भी खतरा हो सकता है। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दिया। परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने मरीज की 3 घंटे तक जटिल सर्जरी की। साथ ही मरीज को 2 दिनों तक गहन चिकित्सा इकाई में भी भर्ती रखा गया। स्थिति में मरीज की तबीयत में काफी सुधार हुआ है। मरीज पूर्णतः स्वस्थ है। इसी तरह मरीज मनोज बंजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गोतवानी जिला बेमेतरा भी आंतो में छेद होने के कारण काफी समय से परेशान थे। जिला बेमेतरा के साजा अस्पताल में इलाज करवाने के पश्चात उन्हें जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया था। 27 अक्टूबर को मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी जिला अस्पताल हुई। मरीज पूर्णतः स्वस्थ है। दोनों जटिल सर्जरी डॉ. सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. बसंत चौरसिया निश्चेतना विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई। जिला अस्पताल दुर्ग के सर्जरी विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


ब्रेन की हुई सर्जरी

सीएचएमओ ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही जिला अस्पताल में पहली बार ब्रेन सर्जरी भी की गई है। डॉ. कुलदीप सिंह न्यूरो सर्जन के नेतृत्व में सेरेब्रल टॉन्सिल एंड मैनिंजेज हेर्निएशन के खतरे से बचाने के लिए सफलतापूर्वक न्यूरो सर्जरी की गई थी।

You may also like