Friday, April 24, 2026
Home » Blog » बुर्जुग महिला को डंडे से पिटा की हत्या, बच्चे के विवाद में तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बुर्जुग महिला को डंडे से पिटा की हत्या, बच्चे के विवाद में तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

हत्यारोपी 2 महिला 1 पुरुष गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. एक बुर्जुग महिला की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मामला भिलाई-3 थाना अंतर्गत बच्चों के विवाद में महिला की डंडे से पिटाई की। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी इंदु टेम्बूरकर, पलक निषाद और देवानंद निषाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 302, 323, 506 (बी), 34 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की।
भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि 2 सितम्बर को आमा कुंआ चौक पुरैना की घटना है। दुर्गावती कश्यप (58 वर्ष) ने किसी बात पर पड़ोसी बच्चों को डंडा से लेकर भगा रही थी। उसे देख आरोपी इंदु टेम्बूरकर, पलक और देवानंद निषाद ने दुर्गावती कश्यप को मना किया। इसी बात पर उससे कहा सूनी हो गई। तीनों मिलकर दुर्गावती के साथ गाली गलौज कर लिए। बात बढ़ती गई और इंदु टेम्बूरकर और पलक निषाद ने दुर्गावती कश्यप को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। वहीं देवानंद निषाद ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह धायल हो गई। दुर्गावती के परिजन शिकायत लेकर थाना पहुंचे। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां ४ सितम्बर को उपचार के बीच उसने दमतोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा ३०२ को जोड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भैजा गया।

You may also like