Saturday, February 21, 2026
Home » Blog » राह चलते महिला पुरुष को ट्रेलर ने मारी ठोकर, साइकिल सवार की मौत, महिला घायल

राह चलते महिला पुरुष को ट्रेलर ने मारी ठोकर, साइकिल सवार की मौत, महिला घायल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

ट्रेलर चालक मौके से फरार

CG Prime News@भिलाई. ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार को मौत हो गई। वहीं पैदल जा रही महिला को ठोकर मार दिया। पुलिस के मुतिबक महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खुर्सीपार टीआई उमेंद कुमार टंडन ने बताया कि रविवार दोपहर 1 बजे दुर्गा धर्मकांटा के पास की घटना है। जोन-3 शर्मा आश्रम के पास निवासी गंगा सागर यादव (38 वर्ष) साइकिल सवार होकर कबाड़ बिनने जा रहा था। रात में गार्ड की नौकरी करता था। दुर्गा धर्मकांटा के पास सड़क पार कर रहा था। एक महिला भी चौक को पार कर रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर आया और दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। गंगा सागर ट्रेलर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पैदल जा रही महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में आरोपी की तलाश की जारही है।

You may also like