Home » Blog » भिलाई में शंकराचार्य हॉस्पिटल के 70 कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर, BJP ट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांग का समर्थन

भिलाई में शंकराचार्य हॉस्पिटल के 70 कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर, BJP ट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांग का समर्थन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@भिलाई. श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को लेकर हड़ताल कर दिया  है। गुरुवार को 2 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे 70 कर्मचारियों को भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउन्सिल छत्तीसगढ़ का साथ मिल गया। प्रदेश महामंत्री जय प्रकाश यादव ने हड़ताली कर्मचारियों का  समर्थन करते हुए उनकी मांग को जायज बताया। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से बातचीत हुई। उनकी ओर से 2 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया गया है।

जय प्रकाश यादव ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों का वेतन 100रु प्रतिदिन की दर से बढ़ाए जाने को लेकर प्रबंधन से चर्चा की। महिला कर्मियों ने आर्थिक समस्या का हवाला देते हुए उचित वेतन की मांग की है।

You may also like