Home » Blog » चरोदा के लग्जरी फ्लैट में हुक्का बार का संचालन, पुलिस रेड में 6 आरोपी गिरफ्तार

चरोदा के लग्जरी फ्लैट में हुक्का बार का संचालन, पुलिस रेड में 6 आरोपी गिरफ्तार

रेड कार्रवाई के दौरान मौके पर 6 व्यक्ति अवैध रूप से हुक्का का सेवन करते पाए गए

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Illegal Hookah Bar Operating in Charoda Flat; 6 Accused Arrested दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा के एक लग्जरी अपार्टमेंट में संचालित हुक्का बार में पुलिस ने रेड कार्रवाई की। हुक्का बार में नशा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हुक्का पॉट, फ्लेवर और अन्य उपकरण सहित कुल 13,215 रुपए की सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अवैध रूप से पिला रहे थे हुक्का

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बताया कि 3 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विजय शांति हाईट्स चरोदा स्थित एक फ्लैट में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से हुक्का पिलाने और पीने का कार्य किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर फ्लैट नंबर 23 में रेड कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मारा रेड

रेड कार्रवाई के दौरान मौके पर 6 व्यक्ति अवैध रूप से हुक्का का सेवन करते पाए गए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपियों का कृत्य सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण का विनियम) अधिनियम 2003 की धारा 4(क), 21(क) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 244/2026 पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. उज्जवल जैन, उम्र 23 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, भिलाई-3
2. हर्ष जैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, सुभाष चौक, भिलाई-3
3. रौनक जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी C2/503 महावीर लेक व्यू, गंजपारा
4. हिमांशु वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, मकान नंबर 36, पाल सायपारा, दुर्ग
5. उज्जवल चतुर्वेदी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 38, सुभाष नगर, दुर्ग
6. आयुष सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी MIG I/57, ह57, हुडको, भिलाई

जब्त सामग्री

3 हुक्का पॉट, 2 हुक्का बर्नर, 1 हुक्का चार्जर, 5 पैकेट प्लास्टिक पाइप (प्रत्येक में 50 नग), 17 पैकेट हुक्का फ्लेवर (AFZAL), 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर (Alladdin), 1 पैकेट सिल्वर कॉइल पेपर, कुल कीमती 13,215 रुपये

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम की सक्रियता एवं तत्परता रही, जिनके द्वारा त्वरित सूचना पर प्रभावी रेड कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

You may also like