Thursday, February 19, 2026
Home » Blog » पत्नी ने अपने प्रेमी को कहा- मैं तुम्हारे साथ रहूंगी, पति परेशान करता है, हटा दो उसे रास्ते से

पत्नी ने अपने प्रेमी को कहा- मैं तुम्हारे साथ रहूंगी, पति परेशान करता है, हटा दो उसे रास्ते से

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG Prime News

प्रेमी ऑटो मालिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की और लाश को खारून नदी में फेंका

@CG Prime News @R.Sharma

रायपुर. एक ऑटो चालक की हत्या कर आरोपियों ने उसकी लाश भाठागांव स्थित खारून नदी के खुडमुड़ा घाट में फेंक दी। बीते १० जून को पुलिस को डायल ११२ के माध्यम से किसी ने नदी में लाश होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरु की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज और मृतक की पत्नी के मोबाइल को भी खंगाला। बाद में खुलासा हुआ कि मृत ऑटो चालक की पत्नी ने अपने प्रेमी से कहकर अपने पति पर प्राणघातक हमला करवाया और प्रेमी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश को अंजाम दिया। मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 10 जून को को डायल 112 में जानकारी मिली कि खारुन नदी में एक मृत व्यक्ति लाश उफनती हुई देखी गई है। मौके पर जाकर देखा तो खारुन नदी पुल पिलर-4 व 5 के मध्य केसरी बगीचा भाठागांव में एक अज्ञात पुरुष की लाश नदी में मिली। गोताखोर को बुलवाकर शव को बाहर निकलवाया गया। अज्ञात मृतक पुरुष का हुलिया मध्यम मजबूत बदन, उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष, सिर के बाल छोटे, हल्की दाढ़ी मूंछ, नाक मुंह से खून बहा हुआ, दाहिने आंख के नीचे काला मस्सा, दाएं गले में अंग्रेजी में गोदना से एम लिखा हुआ, दाएं हाथ में शिव जैसा टैटू बना, पीला रंग का शर्ट, एक हाथ की कलाई के ऊपर अंग्रेजी में कविता लिखा हुआ, कमर के नीचे काला फुल पैंट तथा लाल रंग की बेल्ट पहना है। आसपास के लोगों को बुलवाकर पहचान करने का प्रयास किया गया किंतु शव की शिनाख्ती नहीं हुई। सूचना पर थाना पुरानी बस्ती में मर्ग कायम कर जांच में लिया। जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान करवाई गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसके माध्यम से अज्ञात शव की पहचान विधाता यादव पिता जुगरात यादव उम्र 30 वर्ष निवासी खमतराई जिला रायपुर के रूप में हुई। परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर 13 जून को एम्स अस्पताल में शव का परीक्षण कराया गया। 14 जून को शव प्रशिक्षण की रिपोर्ट मिली, जिसमें विधाता यादव की मौत सिर के पीछे किसी सख्त वस्तु से हमला करने के कारण होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ऑटो मालिक से मृतक की पत्नी करती थी प्रेम इसलिए पति को रास्ते से हटाने की कही बात

सायबर सेल रायपुर व थाना पुरानी बस्ती ने टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज व मृतक के करीबियों के मोबाइल नंबरों को खंगालने पर पाया कि विधाता यादव की पत्नी उसके आटो मालिक से मोबाइल पर बात करती है व घटना स्थल पर ऑटो मालिक अमजद खान की लोकेशन पाए जाने से अमजद खान को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि विधाता यादव ऑटो चलाने का काम करता था। वह ऑटो किराए पर लेकर चलाता था। डेढ़ वर्ष पूर्व विधाता यादव की पत्नी मीना यादव से ऑटो मलिक अमजद खान की बात होने लगी। वे एक दूसरे से प्यार करने लगे और उन दोनों के मध्य शारीरिक संबंध स्थापित होते गया। आज से चार पांच माह पूर्व अमजद खान ने अपने नाम का एक मोबाइल और सिम मीना यादव को दिया, जिससे दोनों बात करते थे। इसी मध्य विधाता यादव को अपनी पत्नी मीना यादव व ऑटो मलिक अमजद खान के मध्य संबंध का पता चल गया।

पति को रास्ते से हटाना चाहती थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि वह अपनी पत्नी और ऑटो मालिक के साथ गाली गलौच करता था। उसकी पत्नी अमजद के साथ रहना चाहती थी। उसने अपने पति को रास्ते से हटाने कहा, जिस पर वह तैयार हो गया और हत्या करने के लिए योजना बनाने लगा। उसने हत्या को अंजाम देने के लिए अपने ऑटो चालक अन्नू प्रजापति को योजना से अवगत कराया। 9 जून रात को दारू पार्टी करने के बहाने अपने गैरेज पर में विधाता यादव को बुलाया और अनु प्रजापति के साथ उसके ऑटो में लेकर पुलिस लाइन के पास शराब दुकान से शराब लेकर खुड़मुड़ा घाट पुल के ऊपर भाठागांव ले गया। तब तक रात हो चुकी थी। तीनों ने मिलकर शराब पी। लगभग 9:30 बजे के आसपास अमजद खान ने ऑटो में रख लोहे की पटिया से विधाता यादव के सिर के पीछे वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों में मिलकर विधाता यादव को पुल से नीचे फेक दिया।

You may also like