Home » Blog » शादी की खुशियां बदली मातम में, DJ में नाच रहे दो युवकों की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक घायल

शादी की खुशियां बदली मातम में, DJ में नाच रहे दो युवकों की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक घायल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@धमतरी. शादी समारोह में एक बार फिर डीजे काल बन गया। धमतरी में रविवार को एक शादी समारोह में डीजे में नाच रहे दो युवकों की चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार देर शाम कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार 21 अप्रैल को ग्राम भैंसबोड़ में तिल्दा नेवरा के ग्राम छतौद से बारात आई हुई थी। डीजे पर बाराती-घराती सभी नाच रहे थे, तभी एक युवक वहां आया और डीजे बंद करने के लिए कहने लगा। इसी बीच किसी अज्ञात हमलावार ने युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

DJ बंद करने को लेकर हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार डीजे बंद करने की बात को लेकर वहां झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी ने डीजे पर नाच रहे 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें बाराती राकेश कुमार धु्रव (21) और घराती रवि कुमार तारक की मौके पर मौत हो गई। एक और बाराती गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आरोपी अज्ञात
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। चाकू मारने वाले को न तो बाराती पहचान पा रहे हैं और न घराती। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

You may also like