Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Weather update: उत्तर-पूर्व से ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू, अब बढऩे लगेगी ठंडक

Weather update: उत्तर-पूर्व से ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू, अब बढऩे लगेगी ठंडक

by CG Prime News
0 comments

भिलाई . तापमान में गिरावट का क्रम तेज हो गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस हफ्ते से ठंडक में तेजी से इजाफा होगा। वातावरण में फैली नमी  की मात्रा में हर दिन बड़ी कमी आ रही है। इसके अलावा अब उत्तर-पूर्व की ठंडी हवा का प्रवेश भी छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से अब दिन और रात दोनों ही तापमान में कमी आने लगेगी। शनिवार को दुर्ग जिले में रात का न्यूनतम पारा 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल

यह तापमान लगातार नीचे आ रहा है। इस तरह अब दुर्ग जिले में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य पर 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को भले ही तेज धूप निकली, लेकिन इसकी तपिश ने परेशान नहीं किया। इधर, मौसम में आ रहे अचानक बदलावों की वजह से ब”ो और बड़ों में सर्दी और जुकाम की शिकायत बढ़ गई है। शहर के डॉक्टरों ने बच्चों को अच्छी तरह से ढक कर रखने की सलाह दी है।
                                  

You may also like