Saturday, October 17, 2026
Home » Blog » ओडिसा से हरियाणा गांजा तस्करी करते ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 214 किलो मादक पदार्थ

ओडिसा से हरियाणा गांजा तस्करी करते ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 214 किलो मादक पदार्थ

by cgprimenews.com
0 comments

कवर्धा@CGPrimeNews. रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही एक ट्रक से चिल्फी पुलिस ने शनिवार को 214 किलो गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले हरियाणा निवासी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 21 लाख 40 हजार रुपए आंकी जा रही है। तस्करी में प्रयोग किए गए ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर हमराह टीम ने मुख्यमार्ग पर नाकेबंदी करके गाडिय़ों की जांच शुरू की। इसी बीच ट्रक चालक की गतिविधियों संदिग्ध प्रतीत होने पर ड्राइवर से पूछताछ की गई। जांच के दौरान ट्रक के कैबिन में बड़ी मात्रा में गांजा मिला।

You may also like