Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही 3 युवतियों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत, ननंद-भाभी की मौत से सदमे में परिवार

आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही 3 युवतियों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत, ननंद-भाभी की मौत से सदमे में परिवार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में आरक्षक भर्ती के लिए रनिंग करने की गई तीन युवतियों को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे तीनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना रविवार सुबह लगभग पांच बजे के आस-पास की है। मिली जानकारी के अनुसार सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्ताराज निवासी बिंदिया बरेठ(21), उसकी भाभी आकांक्षा बरेठ (22) और सहेली सीमा भैना (22) आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। जिसके लिए रोज सुबह दौडऩे के लिए जातीं थीं। रविवार सुबह करीब 5 बजे दौड़ लगाने के बाद सड़क किनारे पैदल चल रही थी।

घटना स्थल पर तीनों की मौत
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीनों को रौंद दिया। जिससे सभी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना बाराद्वार पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं, अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may also like