Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » मिनी इंडिया पर चढ़ा ये भगवा रंग का जादू, शहनाज अख्तर के भजनों पर जमकर थिरके लोग, लगाए जय श्री राम के नारे

मिनी इंडिया पर चढ़ा ये भगवा रंग का जादू, शहनाज अख्तर के भजनों पर जमकर थिरके लोग, लगाए जय श्री राम के नारे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मिनी इंडिया भिलाई में ये भगवा रंग का जादू देखने को मिला। जय मां शीतला सेवा समिति तीन दर्शन मंदिर camp 1 में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने ये भगवा रंग गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें ये भगवा रंग फेम सिंगर शहनाज अख्तर के भजनों पर जमकर जय श्री राम के नारे लगे। इस भक्तिमय आयोजन और प्रस्तुति के साक्षी हजारों की भीड़ बनी। भजन संध्या में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजक व विधायक प्रतिनिधि लुकेश कुमार सिंह ने विधायक को माता की चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में समिति के कार्यकर्ता समेत हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

1100 कन्याओं को कराया जाएगा भोज
कार्यक्रम के आयोजक विधायक प्रतिनिधि लुकेश कुमार सिंह ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन नवमीं तिथि को 1100 कन्याओं को कन्याभोज कराया जाएगा। भिलाई में यह पहली बार है जब एक साथ 1100 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर रहे हैं। भजन संध्या में हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगे कई धामिर्क अवसरों पर इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

You may also like