Monday, April 6, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 अप्रैल से हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 अप्रैल से हल्की बारिश की संभावना

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दुर्ग जिले में भी शनिवार का दिन बेहद गर्म रहा। सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी से बेहाल किया। इसी बीच अप्रैल के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

8 अप्रैल से बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 और 10 अप्रैल के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं आज मौसम ड्राई रहा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से फिर बारिश की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को 37 डिग्री तापमान के साथ बेमेतरा सबसे गर्म रहा।

रायपुर में बढ़ेगी गर्मी, 8 अप्रैल से पड़ेंगी फुहारें

अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी में हल्की बढ़ोतरी होगी। 5 से 7 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के आसपास रहेगा। 8 अप्रैल से बादल छाने लगेंगे और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। 9 और 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

You may also like