Friday, April 24, 2026
Home » Blog » कुत्ते को बचाते पेड़ से टकराई कार, स्कूल टीचर की मौक पर मौत, कार चालक भतीजा गंभीर

कुत्ते को बचाते पेड़ से टकराई कार, स्कूल टीचर की मौक पर मौत, कार चालक भतीजा गंभीर

by cgprimenews.com
0 comments

CGPrimeNews@दुर्ग. सड़क दर्घटना में एक स्कूल टीचर की मौत हो गई। मृतक टीचर की बहन के लड़के की हालत गंभीर है। टीचर अपनी बहन के लड़के के साथ कार में बालोद स्कूल जा रही थी। अंडा थाने के आगे अचानक सड़क में एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चलते ड्राईवर ने कार का संतुलन खो दिया और कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार टीचर के बहन का लड़का चला रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनी सीमा सिंह (53 साल) की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वह बालोद में शासकीय स्कूल में पदस्थ थी। मृतक टीचर सेक्टर 1 भिलाई की रहने वाली थी। एनी सीमा शनिवार सुबह अपनी बहन के बेटे मनीष सैम्युअल (36 साल) को लेकर कार से बालोद जा रही थी। सुबह 9.30 बजे के करीब वह जैसे ही अंडा थाने से आगे पहुंची अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए मनीष ने कार को किनारे किया। इससे वह कार का संतुलन खो बैठा और कार सड़क से उतर कर किनारे लगे बड़े पेड़ से जा टकराई। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में ज्यादा ब्लड निकलने के कारण एनी सीमा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष को तत्काल दुर्ग अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया है।  

गोद लिया बेटा रहता है विदेश में
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि एनी सीमा सिंह ने अपनी बहन के एक बेटे को गोद लिया हुआ है। वह विदेश में नौकरी करता है। वहीं बहन का दूसरा बेटा मनीष भी अपने परिवार के साथ सेक्टर 1 में ही रहता है। वह हमेशा की तरह शनिवार सुबह अपनी मौसी को छोड़ने बालोद जा रहा था।

You may also like