Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोर का टक्कर, 8 महिला कर्मचारी हुई घायल, 4 की हालत नाजुक

Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोर का टक्कर, 8 महिला कर्मचारी हुई घायल, 4 की हालत नाजुक

by CG Prime News
0 comments

शहर के व्यस्त होने के कारण महाराजा चौक पर आज सुबह तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो का पिछला और कार अगला हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे का शिकार बनी ऑटो में कुल 8 सवारियां बैठी थी। सभी सवारी महिला सफाईकर्मी थे और काम पर जा रहे थे।

हादसे में चार महिला सफाई कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार और पूर्व विधायक अरुण वोरा घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। यह घटना दुर्ग जिले की है।

जानकरी मुताबिक, ऑटो में 8 महिला सफाई कर्मचारी सवार थी। CG 07 CV 1947 क्रमांक कार ने रॉन्ग साइड से आते हुए ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही कार के एयर बैग खुल गए और चालक बच गया। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं अन्य महिला सफाई कमर्चारियों को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार और पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

You may also like