Thursday, May 14, 2026
Home » Blog » भिलाई-03 में जुआ-सट्टा पर रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई-03 में जुआ-सट्टा पर रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार

नूतन चौक में छापेमारी, नगदी व मोबाइल सहित ₹2.08 लाख की जप्ती

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई-03 में जुआ सट्टा करते आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | भिलाई-03 क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नूतन चौक स्थित शिव मंदिर के पास की गई, जहां लंबे समय से सट्टा संचालन की सूचना मिल रही थी।

मौके से पकड़े गए आरोपी

मुखबिर की सूचना पर थाना पुरानी भिलाई एवं क्राइम टीम की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपियों को मौके पर ही सट्टा पट्टी लिखते और जुआ संचालित करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान नगदी, मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां और रजिस्टर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

₹2.08 लाख की जब्ती

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹1,67,600 नगद सहित कुल ₹2,08,600 मूल्य की सामग्री बरामद की गई है। इसमें 6 मोबाइल फोन, सट्टा रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य उपकरण शामिल हैं।

कानूनी कार्रवाई

मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनता से अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

You may also like