Home » Blog » पुलिस की कॉबिंग गश्त: 18 घंटे में 268 वारंटी पकड़ाएं, बार में भी दी दबिश

पुलिस की कॉबिंग गश्त: 18 घंटे में 268 वारंटी पकड़ाएं, बार में भी दी दबिश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

25 टीम में 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक जवान शामिल

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग पुलिस ने शनिवार रात 9 बजे कॉबिंग गश्त कर 18 घंटे के भीतर 268 वारंटियों को पकड़ा। साथ ही जिले के समस्त बारों में एक साथ टीम ने चेकिंग की। एक ही समय पर शहर के समस्त बारों में छापा पड़ने पर बार संचालकों में हड़कंप मचा।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम में लेकर फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी द्वारा रात 9 बजे से चलाए गए अभियान में 268 वारंटो की तामिल कराई गई। इस गश्त के दौरान राजपत्रित अधिकारी , 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कांबिंग गश्त में पुलिस अधिकारियों एवं कमर्चारियों के द्वारा रात 9 बजे से लगातार बिना सोए, बरसते पानी में वारंटियों द्वारा पैदा किए गए व्यवधान से भी जूझते हुए लंबे समय से फरार वारंटीयो को पकड़ने में सफलता मिली। इसके अलावा गुंडा बदमाश को चेक किया गया। शहर के सभी थानों में वारंट के लंबित मामले बढ़ने, आरोपित के फरार होने व वारंट तामीली नहीं होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामीली होने से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।

अपराध में शामिल ना होने की हिदायत

दुर्ग पुलिस द्वारा 18 घंटे से लगातार चल रही इस कवायद में कल 25 टीम बनाकर जिले के नामचीन बारों में एक साथ चेकिंग कायर्वाही की गई थी, जिससे बार संचालकों में हड़कंप मचा गया। शहर के दबंगों का अधिकारियों के पास लगातार फोन आ रहे थे, किसी की सिफारिश नहीं चली। इसके अलावा निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाशों की भी रात में सकुनत में सरप्राइस चेकिंग की गई और उन्हें किसी भी अपराध में शामिल ना होने की हिदायत दी गई।

You may also like