Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » बलौदाबाजार में वन विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवक से 8 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार में वन विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवक से 8 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बलौदाबाजार. बलौदाबाजार में सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवक से ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक से वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 8,00,000 रुपए की ठगी की है। पूरा मामला गिरौदपुरी चौकी है। जहां ग्राम बरपाली निवासी पीडि़त युवक लेखराम साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पीडि़त युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी शांतनु और मन प्रसाद ने वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम उससे अलग-अलग किश्तों में कुल आठ लाख रुपए की ठगी की है। पहले तो आरोपी नौकरी लग जाने का वादा करते रहे। जब ठगी का एहसास हुआ तो उनसे पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने पैसा वापस ना कर केवल आश्वासन दिया और बार-बार पैसे के लिए घुमा रहे थे।

पैसा मांगने पर घुमाते रहे आरोपी
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लेखराम की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी थाना गिधौरी में अपराध क्र. 194/2024 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शांतनु और मनप्रसाद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को वन विभाग में नौकरी लगाने का लालच देते हुए उससे 8,00,000 रकम लेना स्वीकार किया गया है। विवेचना में आरोपियों द्वारा कई अन्य बेरोजगार युवाओं से भी शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का पता चला है, जिसके संबंध में जांच कार्रवाई जारी है।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता

  1. शांतनू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मड़वा पुलिस चौकी गिरौदपुरी
  2. मनप्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुर्राहा थाना कसडोल

You may also like